खटीमा: लाखों की बेंत से भरी पिकअप पकड़ी, तस्कर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने खटीमा के छिनकी मार्ग पर लाखों की बेशकीमती बेंत से भरी पिकअप पकड़ ली। तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। किलपुरा वन रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि तस्कर बरेली क्षेत्र के लिए बेंत ले जा रहे थे। तस्करों की तलाश की जा रही है। बता दें …

खटीमा, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने खटीमा के छिनकी मार्ग पर लाखों की बेशकीमती बेंत से भरी पिकअप पकड़ ली। तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। किलपुरा वन रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि तस्कर बरेली क्षेत्र के लिए बेंत ले जा रहे थे। तस्करों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि खटीमा के जंगलों की बेशकीमती संपदा पर तस्करों की हमेशा नजर रहती है। किलपुरा वन रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन से बेंत की तस्करी की जा रही है। इस पर उनके नेतृत्व में टीम ने बगिया घाट श्रीपुर बिचवा मार्ग होकर छिनकी देवकला गांव के पास गश्त बढ़ा दी।

गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन (यूपी 25 सीटी 1741) आता दिखाई दिया। संदेह होने पर वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से बेंत भरी हुई थी। टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर रेंज परिसर अंजनिया में खड़ा कर दिया।

रेंजर ने बताया कि वाहन से बेंत के करीब 42 बंडल मिले जिनकी कीमत लाखों में आंकी गई है। रेंजर ने बताया कि तस्करी का माल बरेली की ओर ले जाने की सूचना मिली थी। मामले में तस्करों के बारे में जांच की जा रही है। इधर, चुनाव खत्म होने के बाद लकड़ी तस्करों के सक्रिय होने की पहली बड़ी घटना के सामने आने से वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

संबंधित समाचार