Petrol-Diesel Price: पेट्रोल में 77 और डीजल में 55 रुपये का उछाल, श्रीलंका में एक और तेल कंपनी ने बढ़ाई कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका की सरकारी तेल और गैस कंपनी सीलोन पेट्रोलियम ने पेट्रोल की कीमत में 77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी लंका आईओसी ने ईंधन की कीमतें बढ़ायी थीं। आईओसी ने …

कोलंबो। श्रीलंका की सरकारी तेल और गैस कंपनी सीलोन पेट्रोलियम ने पेट्रोल की कीमत में 77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी लंका आईओसी ने ईंधन की कीमतें बढ़ायी थीं।

आईओसी ने पेट्रोल की कीमत में 50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 75 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 43.5 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 254 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 45.5 प्रतिशत बढ़कर 176 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है।

संबंधित समाचार