हरिद्वार: हाईवे पर झपकी ने ली पिता-पुत्र की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद पिता-पुत्र के शव को गाड़ी काटकर बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना का कारण स्कॉर्पियो चालक …

हरिद्वार, अमृत विचार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद पिता-पुत्र के शव को गाड़ी काटकर बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना का कारण स्कॉर्पियो चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कॉर्पियो में सात लोग मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान की ओर से शनिवार तड़के एक परिवार हरिद्वार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो से आ रहा था। उनका वाहन बहादराबाद थाना क्षेत्र में बधेड़ी राजपूताना के पास ही पहुंचा थी कि चालक को झपकी लग गई, जिससे उनकी गाड़ी उनसे आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को कटर से काटकर उसमें फंसे लोगों को निकाला। इस हादसे में जयपुर, राजस्थान निवासी राम स्वरूप और उनके तीन साल के बेटे की मौत हो गयी। बाकी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

संबंधित समाचार