हरदोई: किराए के बहाने ले जा कर की गई थी लूट-पाट, लुटेरा गिरफ्तार
हरदोई। पुलिस ने ई-रिक्शे को किराए के बहाने ले जा कर लूट की वारदात को अमल में लाने वाले लुटेरे को 24 घंटे के दौरान गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा कर लिया है। ई-रिक्शे के अलावा ड्राइवर से नगदी भी लूटी गई थी। एसपी राजेश द्विवेदी की गाइडलाइन पर चलते हुए टड़ियावां पुलिस ने …
हरदोई। पुलिस ने ई-रिक्शे को किराए के बहाने ले जा कर लूट की वारदात को अमल में लाने वाले लुटेरे को 24 घंटे के दौरान गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा कर लिया है। ई-रिक्शे के अलावा ड्राइवर से नगदी भी लूटी गई थी। एसपी राजेश द्विवेदी की गाइडलाइन पर चलते हुए टड़ियावां पुलिस ने गोपामऊ से पिहानी रोड पर टण्डौर तिराहे के पास से लूटे गए ई-रिक्शे के साथ एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी मौका मिलते ही भाग निकला।
बताते चलें कि शुक्रवार को कोतवाली शहर के कौथलिया निवासी आनन्द पुत्र श्रीशचंद्र अपना ई-रिक्शा ले कर शहर के जिंदपीर चौराहे पर सवारियों का इंतजार कर रहा था।इसी बीच दो युवक उसके पास पहुंचे। उन्होंने टड़ियावां थाने के परसनी गांव से कुछ सामान लाने की बात कही। आनन्द ने किराए के 200 रुपए बताए। किराया तय होने के बाद दो युवक ई-रिक्शे पर सवार हो गए। इसी बीच रास्ते में परसनी गांव से कुछ पहले दोनों युवक आनन्द से उसका ई-रिक्शा और नगदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने अपराध संख्या 92/2022 धारा 392/411 के तहत मामला दर्ज करते हुए छान-बीन शुरू कर दी। टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा ने एसआई संतोष कुमार, आलोक कुमार सिंह और हेड कांस्टेबिल संजय चौबे व श्रवण दुबे के साथ गोपामऊ से इटौली पुल के बीच तलाशी अभियान शुरू कर दिया।इसी बीच गोपामऊ से पिहानी रोड पर टण्डौर तिराहे के पास से लूटे गए ई-रिक्शा नंबर यूपी-30/बीटी/2603 के साथ लुटेरे सन्तोष कुमार पुत्र मन्नीलाल निवासी शिवपार महोलिया कोतवाली देहात को दबोच लिया। उसके पास से लूटे गए रुपए भी बरामद किए गए हैं। इसी बीच सन्तोष का एक साथी मौका मिलते ही वहां से भाग निकला।
यह भी पढ़े-सीतापुर: अवैध शराब के साथ पुलिस ने 33 आरोपियों को किया गिरफ्तार
