कानपुर: दवा खाने के बाद परिषदीय विद्यालय के एक दर्जन बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। परिषदीय विद्यालय में करीब एक दर्जन बच्चे पेट में कीड़े मारने की दवा खाने से बीमार हो गए। इन्हें अकबरपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के जैनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। शनिवार को दवा खाने बाद कुछ देर तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। करीब …

कानपुर। परिषदीय विद्यालय में करीब एक दर्जन बच्चे पेट में कीड़े मारने की दवा खाने से बीमार हो गए। इन्हें अकबरपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के जैनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। शनिवार को दवा खाने बाद कुछ देर तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा।

करीब एक घंटे बाद बच्चों को उल्टी व दस्त शुरू हो गए। स्कूल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। बाद में बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ी बात है कि बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद शिक्षक फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि अध्यापको की ओर से गलत दवा दी गई है।

जिससे बच्चों को सिर दर्द, पेट दर्द समेत उल्टी दस्त की समस्या अचानक हो गई। एसीएमओ डाॅ एसएल वर्मा ने बताया कि कभी कभी बच्चे टेबलेट को चबाकर नहीं खाते है और सीधे निगल जाते हैं। जिससे समस्या हो जाती है। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द रिकवर होंगे।

पेट के कीड़ों को मारती है एलमेंडाजोल

बच्चों के पेट मे अक्सर कीड़े हो जाते हैं। जिससे कई प्रकार की बीमारी होने की संभावना रहती है। एसीएमओ डॉ एसएल वर्मा ने बताया शासन के निर्देश पर हर साल बच्चों को निशुल्क एलमेंडाजोल की टेबलेट दी जाती है। इसे चबा कर खाया जाता है। वर्तमान में जिले के सभी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा खिलाई जा रही है।

यह भी पढ़े:-हरदोई: किराए के बहाने ले जा कर की गई थी लूट-पाट, लुटेरा गिरफ्तार

संबंधित समाचार