पीलीभीत स्टेशन का किया  डिप्टी जीएम ने  निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत ,अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी जीएम अमित अग्रवाल ने शनिवार को पीलीभीत स्टेशन पर बनें माल गोदाम का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान स्टेशन मास्टर कक्ष, प्रतीक्षालय बुकिंग, विंडो बैटरी कक्ष, ओवर ब्रिज सहित सभी कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कर्मचारियों को कमियों को सुधारने के कड़े निर्देश दिए। …

पीलीभीत ,अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी जीएम अमित अग्रवाल ने शनिवार को पीलीभीत स्टेशन पर बनें माल गोदाम का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान स्टेशन मास्टर कक्ष, प्रतीक्षालय बुकिंग, विंडो बैटरी कक्ष, ओवर ब्रिज सहित सभी कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कर्मचारियों को कमियों को सुधारने के कड़े निर्देश दिए।

शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी जीएम अमित अग्रवाल ने अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पीलीभीत स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां माल गोदाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। इससे पूर्व शुक्रवार को पीलीभीत से शाहजहांपुर जाने वाली बड़ी रेल लाइन ट्रैक का एजीएम अमित अग्रवाल ने डीआरएम आशुतोष पंत के साथ स्पेशल सैलून से निरीक्षण किया था।

उन्होंने इस दौरान कमियां रह गई हैं उनको अभिलंब पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए थे। साथ ही इस अवसर पर रेलवे स्टेशन के एक कक्ष में अपने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर शेष बचे कार्यों को अभिलंब पूर्ण करने के बाद रेल चलाने का आश्वासन दिया था। निरीक्षण के दौरान पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर डिप्टी जीएम ने पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल पथ पर सवारी गाड़ियों का संचालन न होने के सवाल पर नो कमेंट कहा। दरअसल, 24 मार्च को जीएम अनुपम शर्मा निरीक्षण करेंगे। इसलिए डिप्टी जीएम का निरीक्षण होमवर्क माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: रहस्यमय ढंग से किशोरी लापता, अज्ञात पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार