बरेली: विधायक की जीत पर समर्थकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम की जीत के जश्न में निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह प्रसारित वीडियो हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा का बताया जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि जुलूस के दौरान मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द के …

बरेली,अमृत विचार। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम की जीत के जश्न में निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह प्रसारित वीडियो हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा का बताया जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि जुलूस के दौरान मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द के साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही अपशब्दों के साथ पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हालांकि पुलिस का कहना है वीडिया की सत्यता परखने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष की ओर से एक तहरीर हाफिजगंज थाना पुलिस को दी गई है।

पुलिस ने जांच कर कार्रवाही की बात कही है। वहीं, जिलाध्यक्ष नीरज पटेल की ओर से तीन दर्जन से अधिक लोगों की नामजद दी गई तहरीर में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के पश्चात नगर पंचायत रिठौरा में भोजीपुरा विधायक समथर्को ने जुलूस निकाला जिसमें मुख्यमंत्री योगी जी के लिए अमार्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही देश विरोधी नारे लगाए जाने के साथ ही इस्लामिक धार्मिक स्थलों से बिना अनुमति आधा दर्जन लाउडस्पीकर लगाकर हिन्दू विरोधी कैस्टे बजाकर नगर की फिजा खराब करने का प्रयास किया गया।

एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे थाने

विश्व हिन्दू महासभा के एक दर्जन कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नीरज पटेल के दिए प्रार्थना पत्र के साथ थाने पहुंचे और एसएचओ दीपक कुमार को तहरीर देकर कार्रवाही की गुहार की। एसएचओ दीपक कुमार ने जांच कर आरोपों की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: गुलाब नगर की सड़कों पर फैला कीचड़, चलना नहीं आसान

संबंधित समाचार