आज का राशिफल। 13 मार्च, 2022
मेष आज धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाये रखें। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आप अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ़्यूज हो सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। वृष आज परिजनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को प्रोफेशनल जीवन से अधिक महत्व …
मेष
आज धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाये रखें। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आप अपनी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ़्यूज हो सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।
वृष
आज परिजनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को प्रोफेशनल जीवन से अधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने के लिए दिन उत्तम है।
मिथुन
आज जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की संभावना है। आपके ऊपर काफी जिम्मेदारियां रहेंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का दबाव रहेगा।
कर्क
आज बुद्धिमान लोगों के बीच आपका दायरा मजबूत होगा। व्यवसाय में आप कड़े निर्णय ले सकते हैं। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। विदेशों से जॉब के अवसर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।
सिंह
आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा। आज आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
कन्या
आज रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें। ऑनलाइन कारोबार में आपको बड़ा लाभ होगा। इवेंट मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों का काम आज बढ़ने वाला है। बच्चों की परवरिश में आज काफी समय देंगे।
तुला
आज उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों का भरपूर आनन्द लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। संतान का व्यवहार आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र की राजनीति के कारण आपको समस्या होगी। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा। अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करें।
धनु
आज नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा करेंगे। शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है की आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें।
मकर
आज नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी इच्छाशक्ति आपके लिए विपरीत परिस्थितियों में ढाल के रूप में काम करेगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ
आज निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें। बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिंता हो सकती है। हालांकि कॉलेज विद्यार्थियों को प्लेसमेंट आदि के माध्यम से जॉब मिलने की सम्भावना बन रही है। जूनियर्स के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मीन
आज आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आयेगी। जॉब में अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। आज अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए धन खर्च करेंगे। साहित्य और लेखन की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है।
