बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। उसका शव हाईवे किनारे नदोसी गांव के सामने भूसे की टाल के पास पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंचे परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई। …

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। उसका शव हाईवे किनारे नदोसी गांव के सामने भूसे की टाल के पास पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंचे परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई। बता दें मृतक के सीधे हाथ पर ॐ और अर्जुन नाम गुदा है। मृतक के नाक व मुँह से खून निकल आया है। पुलिस को आशंका है कि मृतक परसाखेड़ा की किसी फैक्ट्री का मजदूर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पीटते हुए कोतवाली ले गए

 

संबंधित समाचार