दिशा पाटनी ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, टाइगर श्रॉफ ने दिया ऐसा रिएक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। दिशा अपने फिटनेस के लिए काफी मशहूर है। वह एक्सरसाइज को लेकर वह काफी सीरियस हैं और टफ रूटीन फॉलो करती हैं। वह अपने वर्कआउट का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। दिशा अपने फिटनेस के लिए काफी मशहूर है। वह एक्सरसाइज को लेकर वह काफी सीरियस हैं और टफ रूटीन फॉलो करती हैं।

वह अपने वर्कआउट का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने किक बॉक्सिंग सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो इंटेंस वर्क आउट करती नजर आ रही हैं।

सेशन के दौरान दिशा व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने स्पोर्टी लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उन्होंने ट्रेनर ब्लू कलर का बॉक्सिंग बैग पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर हिट करने के लिए एक्ट्रेस फुर्ती के साथ दौड़कर आती हैं और उछलकर किक करती हैं।

बॉक्सिंग बैग पर दिशा तीन बार पैर से मारती हैं और जमीन पर मजबूती के साथ वापसी करती हुई दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ट्रिपल किक। उनके इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया।

उन्होंने एक्ट्रेस के इस एक्शन मोड को एप्रिशिएट किया और कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्लीन एएफ…’ और फायर इमोजी भी बनाई।

पढ़ें-अमिताभ-अजय की फिल्म ‘रनवे 34’ का मोशन पोस्टर जारी, इस तारीख को होगी रिलीज

संबंधित समाचार