बहराइच: असहनीय पीड़ा पर एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा बच्चा स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रसूलपुर गांव निवासी गर्भवती महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिस पर एंबुलेंस कर्मियों के साथ आशा ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। एंबुलेंस में करवाया सुरक्षित प्रसव बहराइच जिले के विकास खंड चितौरा के गांव रसूलपुर निवासी सुभरा देवी पत्नी आशा राम गर्भवती थी। शनिवार …

बहराइच। रसूलपुर गांव निवासी गर्भवती महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय असहनीय प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिस पर एंबुलेंस कर्मियों के साथ आशा ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।

एंबुलेंस में करवाया सुरक्षित प्रसव

बहराइच जिले के विकास खंड चितौरा के गांव रसूलपुर निवासी सुभरा देवी पत्नी आशा राम गर्भवती थी। शनिवार को महिला को प्रसव पीड़ा उठी। इस पर परिवार के लोगों एंबुलेंस 108 को फोन किया। महिला को सीएचसी चितौरा के वाहन संख्या UP32 BG9483 महिला के घर 10 मिनट में पहुंच गई।

महिला को मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाने लगे। तभी रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा अत्यंत बढ़ गई। महिला की प्रसव पीड़ा देख एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन पवन कुमार तथा पायलट राजन शुक्ला द्वारा रास्ते में एम्बुलेंस रोक कर महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं महिला को सीएचसी चितौरा बहराइच में भर्ती करा दिया गया।

पढ़ें-मुरादाबाद : 29 मार्च से एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलने लगेगा सामान्य टिकट, कोरोना महामारी के कारण रेलवे ने बंद कर दिया था संचालन

संबंधित समाचार