अयोध्या: सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ सपा समर्थक ने की अश्लील टिप्पणी, केस दर्ज
तारुन/अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा में सपा-भाजपा के बीच चुनाव से पहले शुरू हुआ संग्राम अब सोशल मीडिया पर आ गया है। नव निर्वाचित सपा विधायक के समर्थक ने भाजपा प्रत्याशी को फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी कर दी। सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो उठे, लेकिन इस बार धैर्य दिखाते हुए उन्होंने मामले की सूचना …
तारुन/अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा में सपा-भाजपा के बीच चुनाव से पहले शुरू हुआ संग्राम अब सोशल मीडिया पर आ गया है। नव निर्वाचित सपा विधायक के समर्थक ने भाजपा प्रत्याशी को फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी कर दी। सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो उठे, लेकिन इस बार धैर्य दिखाते हुए उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी सपा समर्थक पर केस दर्ज कर लिया है।
भाजपा नेता सोनोरा गाऊपुर निवासी मुन्नीलाल वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विधानसभा गोसाईगंज से आरती तिवारी भाजपा प्रत्याशी थीं। सपा विधायक अभय सिंह का समर्थक थाना क्षेत्र के महराई मोहम्मद पुर निवासी निखिल सिंह पुत्र अशोक सिंह ने अपने फेसबुक आई डी पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अभद्र भाषा लिखकर उन्हें अपमानित करने का काम किया है, जिससे प्रत्याशी के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का भी अपमान हुआ है।
भाजपा नेता की तहरीर पर थाना तारुन में धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि चुनाव से पहले भाजपा व सपा समर्थकों में कई बार टकराव हुआ था। मामले में सपा प्रत्याशी अभय सिंह व भाजपा समर्थकों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके निजी मुचलके पर सभी छूटे थे।
यह भी पढ़े:-कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
