अयोध्या: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पहननी पड़ेगी ग्रे कलर की वर्दी, ड्रेस कोड लागू
अयोध्या। अयोध्या के विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवक पुरम में देश भर के प्रमुख बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग शुरू गया है। 11 से 16 मार्च तक चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया की अभ्यास वर्ग में देश के 44 सांगठनिक …
अयोध्या। अयोध्या के विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवक पुरम में देश भर के प्रमुख बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग शुरू गया है। 11 से 16 मार्च तक चलने वाले प्रशिक्षण वर्ग में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया की अभ्यास वर्ग में देश के 44 सांगठनिक प्रांतों से लगभग 275 कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हैं, जिसमें बौद्धिक अभ्यास के साथ शारीरिक वर्ग, युद्ध अभ्यास की ट्रेनिंग दी जा रही है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ग्रे कलर का ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है, जिसके पीछे बजरंग दल का लोगो बना हुआ है। अब कार्यकर्ता भगवा कलर में नहीं ग्रे कलर की यूनिफार्म में नजर आएंगे। अब बजरंग दल के आयोजनों में कार्यकर्ता नई ड्रेस को धारण करने के बाद ही शामिल होंगे। साथ ही यह भी तय हुआ है की कार्यकर्ता पूरे देश मे गीता जयंती के मौके पर शौर्य दिवस नहीं बल्कि सूर्य संचालन दिवस के रूप में मनाएंगे।
दरसल राम नगरी अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 में विवादित ढांचा विध्वंस किया गया था उसके बाद से अयोध्या में गीता जयंती को शौर्य दिवस के रूप में हिंदू समाज मनाता रहा है, लेकिन अब राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है इसको लेकर अब बजरंग दल के कार्यकर्ता इस शौर्य दिवस के दिन को सूर्य संचालन के रूप में मनाएंगे।
राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी ने बताया कि पूरे देश में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के लिए नया गणवेश तैयार किया गया है जिसे पहनकर सभी कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। साथ ही सप्ताहिक मिलन व अन्य प्रमुख आयोजनों में इस ड्रेस का प्रयोग किया जाएगा।
