वाराणसी: पुलिस ने गिरफ्तार किया 25 हजार का इनामी बदमाश, मुठभेड़ के दौरान भागा था चकमा देकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। जिले के कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और भेलूपुर थाने की पुलिस ने बजरडीहा इलाके से 25 हजार के इनामी बदमाश शेरू खान को धर दबोचा है। दशाश्वमेध थाने का हिस्ट्रीशीटर शेरू खान टेहुली गली, नई सड़क का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। …

वाराणसी। जिले के कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और भेलूपुर थाने की पुलिस ने बजरडीहा इलाके से 25 हजार के इनामी बदमाश शेरू खान को धर दबोचा है। दशाश्वमेध थाने का हिस्ट्रीशीटर शेरू खान टेहुली गली, नई सड़क का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। शेरू के खिलाफ भेलूपुर, लंका, मंडुवाडीह, लक्सा और दशाश्वमेध थाने में 13 मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी काशी जोन रामसेवक गौतम ने रविवार को कहा कि क्राइम ब्रांच प्रभारी / रामनगर थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय अपनी टीम के साथ बजरडीहा क्षेत्र की तरफ गए हुए थे। उसी समय उनकी मुलाकात भेलूपुर थानाध्यक्ष रमाकांत दुबे से हुई। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश शेरू खान कुसुम पैलेस के पीछे स्थित मैदान में मौजूद है।

इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय ने अपनी टीम के हेड कांस्टेबल पुनदेव सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामबाबू, जितेंद्र सिंह व प्रमोद सिंह और इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने अपनी टीम के दरोगा विनायक सिंह और पवन राय के साथ घेराबंदी कर शेरू को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

पढ़ें-मलेशिया की सत्तारूढ़ पार्टी ने राज्य चुनाव में फिर दर्ज की बड़ी जीत

संबंधित समाचार