काशीपुर: सड़क हादसे में कानपुर निवासी स्कूटी सवार एमआर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बीती रात स्कूटी सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बीती रात स्कूटी सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से कानपुर के हजिंदरनगर हाल गंगापुर रोड निवासी 32 वर्षीय मनीष शुक्ला एक दवा कंपनी में प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करता था। शनिवार को वह किसी कार्य से अपनी स्कूटी से काशीपुर गया हुआ था। देर रात जब वह घर लौट रहा था। तभी काशीपुर रोड पर गदरपुर से कुछ दूर पहले एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर एकत्रित लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उसके पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार