पीलीभीत: बेटे के बाद अब होमगार्ड की बेटी ने दम तोड़ा
पीलीभीत,अमृत विचार। सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की बेटी ने भी पांच दिन चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के जवाब देने पर परिजन अस्पताल से छुट्टी कराकर उसे घर ला रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव …
पीलीभीत,अमृत विचार। सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की बेटी ने भी पांच दिन चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के जवाब देने पर परिजन अस्पताल से छुट्टी कराकर उसे घर ला रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव निवासी होमगार्ड वेदप्रकाश शर्मा का बेटा शिवम (18) और बेटी शिवानी (15) आठ मार्च की सुबह बाइक से कोचिंग पढ़ने शहर आ रहे थे। ईदगाह रोड पर पहुंचते ही बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में होमगार्ड के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर हालत में बेटी को बरेली रेफर कर दिया गया था।
शनिवार देर शाम परिजन अस्पताल से छुट्टी कराकर शिवानी को घर जा रहे थे कि रास्ते में बेटी ने भी दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। बेटे के बाद बेटी की मौत की खबर पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने रविवार को शिवानी के शव का भी पोस्टमार्टम कराया। बता दें कि मामले में परिजन की तहरीर पर पुलिस पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।
होली की खुशियों पर लगा ग्रहण
सड़क हादसे में पहले जवान बेटा और अब बेटी की मौत से होमगार्ड के परिवार में मातम छा गया है। एक-एक कर दो बच्चों की मौत से परिजन टूट गए हैं। सभी का रोकर बुरा हाल रहा। चंद दिनों बाद ही होली है। ऐसे में त्योहार की खुशियों पर भी ग्रहण लग गया है।
ये भी पढ़ें-
