हरदोई: दरोगा ने खाकी को किया दागदार!, बेटे के साथ मिलकर कर रहा था तस्करी, हुआ गिरफ्तार
हरदोई। जिनके कंधे पर अपराध रोकने का जिम्मा था वही अपराध में लिप्त मिले ऐसा ही एक प्रकरण हरदोई में तैनात एक दरोगा के साथ हुआ। वह तस्कर निकला जो बेटे के साथ मिलकर तस्करी का काम करता था। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार हरदोई की पुलिस लाइन में …
हरदोई। जिनके कंधे पर अपराध रोकने का जिम्मा था वही अपराध में लिप्त मिले ऐसा ही एक प्रकरण हरदोई में तैनात एक दरोगा के साथ हुआ। वह तस्कर निकला जो बेटे के साथ मिलकर तस्करी का काम करता था। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार हरदोई की पुलिस लाइन में तैनाती के बाद से चिकित्सकीय अवकाश पर चल रहे दरोगा को राजस्थान की जयपुर पुलिस ने हाथी के दांतों की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। दरोगा के साथ उसके दो साथी भी शामिल थे। जो कि हरदोई के रहने वाले हैं। यूपी पुलिस के इस दरोगा के पास एक रिवाल्वर और कारतूस भी बरामद हुई है।
भारी मात्रा में बरामद हुई नगदी व हथियार
जयपुर की एसओजी टीम को मुखबिर से मिल रही सूचना के बाद कुछ लोगो को गिरफ्तार किया। पकड़े गए 3 लोगों में उत्तर प्रदेश के पुलिस उपनिरीक्षक नाजुदीन खां भी शामिल है और उनकी आमद हरदोई की पुलिस लाइन में तो हुई लेकिन तैनाती अभी कही न हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में हाथी के दांत का सामान बरामद किया हैं। इसके अलावा इनके कब्जे से एक रिवाल्वर, 6 कारतूस तथा डेढ़ लाख नगदी भी बरामद हुई है।
बेटे के साथ करता था अपराध
पकड़े गए आरोपियों में यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर नाजुदीन खां है जिनकी तैनाती हरदोई है। अपराध में सिर्फ ये दरोगा ही संलिप्त नहीं बल्कि उसका बेटा गुलाम खां भी शामिल है। बाप बेटे मिल कर इस घटना को अंजाम दे रहे थे। इसके अलावा नादिर अली उर्फ शाहरूख खां को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 किलो के 35 नग बड़े हाथी दात और हाथी दांत का 165 ग्राम पाउडर बरामद किया है।
आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद एसपी हरदोई भी करेंगे कार्रवाई
हरदोई की पुलिस लाइन में आमद में दर्ज दरोगा की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस अधीक्षक हरदोई राजेश द्विवेदी से बात की तो उन्होंने बताया कि दो महीने पहले नाजुदीन खां का स्थानांतरण जनपद उन्नाव से हरदोई होकर आया था।तब वो यहां पुलिस लाइन में तैनात कराकर वाह चिकित्सीय अवकाश पर पर चले गए। अभी उन्हें जानकारी मिली है। आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
यह भी पढ़ें; बरेली: खुराफातियों को किसी भी कीमत पर नहीं जाएगा बख्शा
