लखनऊ: सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी बनाए जा सकते हैं विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधान परिषद के रास्ते सपा के दिग्गज जनहित के मुद्दे उठाएंगे। माना जा रहा है कि सपा के दिग्गज राम गोविंद चौधरी जैसे जो नेता चुनाव हारे हैं, उन्हें परिषद के रास्ते सदस्यता दिलाई जाएगी। सपा गठबंधन से 125 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। बलिया जिले की बांसडीह सीट से आठ बार के विधायक और …

लखनऊ। विधान परिषद के रास्ते सपा के दिग्गज जनहित के मुद्दे उठाएंगे। माना जा रहा है कि सपा के दिग्गज राम गोविंद चौधरी जैसे जो नेता चुनाव हारे हैं, उन्हें परिषद के रास्ते सदस्यता दिलाई जाएगी। सपा गठबंधन से 125 विधायक विधानसभा पहुंचे हैं।

बलिया जिले की बांसडीह सीट से आठ बार के विधायक और नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी पराजित हो गए हैं। उन्हें भाजपा गठबंधन की निषाद पार्टी प्रत्याशी केतकी सिंह ने हराया। जबकि 2017 के चुनाव में सपा नेता चौधरी ने निर्दलीय प्रत्याशी केतकी सिंह को हराया था। ऐसे में वह भले ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने की स्थिति में न हो लेकिन विधान परिषद के माध्यम से उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।

प्रदेश में भाजपा के बाद सपा दूसरे नंबर की राजनीतिक पार्टी है। फिलहाल सपा के अकेले 111 विधायक जीते है। ऐसे में उनके तीन एमएलसी बनाने की स्थिति में रहेंगे। इधर विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन भी हो चुका है। ऐसे में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। इसके साथ ही इस बार सपा सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे माता प्रसाद पांडेय भी चुनाव जीते है। उन्होंने सिद्धार्थनगर जिले की इटवा सीट पर बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश चंद द्विवेदी को करीब तीन हजार मतों से पराजित किया है।

श्री पांडेय छह बार विधायक रहे हैं, 2017 में उन्हें हार का मुंह का देखना पड़ा था। इसी तरह बलिया जिले की फेफना विधानसभा सीट से युवा व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी को संग्राम सिंह यादव ने उन्हें 19085 वोटों से हरा दिया है। जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी लकी यादव ने लगभग 16 हजार मतों से जीत दर्ज की है।

उन्होंने जदयू के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह को हराया। भाजपा सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य भी सपा में शामिल हुए थे। इस बार कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से सपा के टिकट पर मैदान में थे, उन्हें भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने 26 हजार से अधिक अंतर से पराजित किया।

गोरखपुर जिले की चिल्लूपार सीट से सपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी हार गए हैं, उन्हें भाजपा के राजेश त्रिपाठी ने हराया। प्रयागराज जिले की करछना सीट से कई बार विधायक रहे उज्जवल रमण सिंह चुनाव हारे हैं। उन्हें भाजपा के पीयूष रंजन निषाद ने हराया। उज्जवल दिग्गज सपा नेता रेवतीरमण सिंह के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें; लखनऊ: चढ़ते पारे के साथ बढ़ने लगी कूलर, एसी और फ्रिज की मांग, बुकिंग के एक महीने के बाद मिल रही डिलीवरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म