मंदिर में पूजा करने जा रहे पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत, सात अन्य घायल
बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सोमवार को जीप ने एक ट्रक में टक्कर मार दी जिससे जीप में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा देउलगांव राजा शहर में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ जब जीप में सवार …
बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सोमवार को जीप ने एक ट्रक में टक्कर मार दी जिससे जीप में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा देउलगांव राजा शहर में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ जब जीप में सवार सभी लोग जालना जिले में रोहनवाड़ी गांव से यहां शेगांव शहर में एक मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि जब जीप टी-प्वाइंट पर पहुंची तो चालक यह निर्णय नहीं कर पाया कि उसे शहर के रास्ते जाना है या बाईपास के रास्ते तथा उसकी जीप की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से भिडंत हो गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जीप में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य को चोटें आयी हैं और उनका जालना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें-
सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत,16 अन्य घायल
