The Kashmir Files: फिल्म ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल’ ने सिर्फ तीन दिनों में लगभग 14 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों से घिरी हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायल और उनके साथ हुई बरबर्ता को पर्दे पर उतार दिया …

मुंबई। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल’ ने सिर्फ तीन दिनों में लगभग 14 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों से घिरी हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायल और उनके साथ हुई बरबर्ता को पर्दे पर उतार दिया है। द कश्मीर फाइल्स में दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर लीड रोल में हैं।

फिल्म ने वीकेंड पर अब तक 26 करोड़ रुपए की नेट कमाई की है। यह एक ऐसी फिल्म के लिए चौंका देने वाला आंकड़ा है जिसका कोई बड़ा नाम या बड़ा मार्केटिंग बजट नहीं है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने दक्षिण भारत के साथ कई राज्यों में तेजी के साथ बिजनेस कर रही है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज है, जिससे कहा जा सकता है कि फिल्म उम्मीद से कहीं बढ़कर परफॉर्म करेगी।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मुंबई जितना कारोबार हो रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा कि रविवार को फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। आंकड़ों की माने तो ये फिल्म दिवाली पर आई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के बाद दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब में नंबर दूसरे स्थान पर हैं। फिल्म को हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात जैसे रज्यों में ट्रैक्स फ्री कर दिया गया। इससे भी फिल्म को अच्छा पुश मिला है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज