अयोध्या: दो साल पहले बिछड़ी चार साल की मासूम को मिली पिता की गोद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी द्वारा अनाथ व मासूमों के संरक्षण के लिए किये जा रहे अथक प्रयासों में पुनः एक अध्याय जुड़ गया है। लगभग 2 वर्षों से अपने पिता से बिछड़ कर संस्था में रह रही 4 वर्षीय बालिका को सोमवार को उसके पिता को सौपा गया। अध्यक्ष …

अयोध्या। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी द्वारा अनाथ व मासूमों के संरक्षण के लिए किये जा रहे अथक प्रयासों में पुनः एक अध्याय जुड़ गया है। लगभग 2 वर्षों से अपने पिता से बिछड़ कर संस्था में रह रही 4 वर्षीय बालिका को सोमवार को उसके पिता को सौपा गया। अध्यक्ष श्री अवस्थी द्वारा बताया गया बालिका को बालिका गृह में संरक्षित किया गया था।

पिता एक मामलें में जेल गया था लेकिन रिहा होने के बाद भी बेटी की सुधि नहीं ली। इसके बाद समिति ने पुलिस की मदद ली। इसके बाद वह पुत्री को लेने पहुंचा। सदस्य सिद्धार्थ तिवारी, लल्लन प्रसाद अम्बेश व स्मृता तिवारी के साथ मिलकर सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई। लाडो व उसके पिता इतने वर्षों बाद मिलकर दोनों बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: तालाब के किनारे मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार