अमरोहा : बाजार में बिखरी होली की रौनक, तेज हुई खरीदारी
अमरोहा,अमृत विचार। रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में दुकान सजने लगी हैं। अबीर गुलाल फिजा में उड़ने लगा है। हालांकि का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन लोगों ने अभी से ही खरीदारी शुरु कर दी है। तरह-तरह की पिचकारी भी बिक रही हैं। मोदी और योगी के मुखौटे भी दिखाई दे …
अमरोहा,अमृत विचार। रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में दुकान सजने लगी हैं। अबीर गुलाल फिजा में उड़ने लगा है। हालांकि का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन लोगों ने अभी से ही खरीदारी शुरु कर दी है। तरह-तरह की पिचकारी भी बिक रही हैं। मोदी और योगी के मुखौटे भी दिखाई दे रहे हैं।
होली को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में काफी उत्साह रहता है। छोटे-छोटे बच्चे तो कई दिन पहले से ही होली खेलना भी शुरु कर देते हैं। पिचकारी में रंग भरकर आने जाने वालों पर छोड़ देते हैं। बाजारों में अबीर गुलाल की दुकान सज रही हैं, जिन पर लोग अपनी मनपसंद के रंग,पिचकारी और गुलाल खरीद रहे हैं। बच्चे परिजनों संग बाजार से बंदूक वाली पिचकारी ला रहे हैं।
घरों में बनने वाले पकवानों की भी तैयारी चल रही है। होली पर सबसे ज्यादा गुझियां बनाई जाती है। खाद्य पदार्थों पर महंगाई भी काफी बढ़ गई है। रिफाइंड 180 रुपये प्रति लीटर और सरसों का तेल भी 185 रुपये तक बिक रहा है। 17 मार्च को होली का दहन किया जाएगा और 18 मार्च को रंग खेला जाएगा। होली के त्योहार को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
