बाराबंकी: विवादित होलिका दहन स्थल का तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सोमवार को दरियाबाद कोतवाली अंतर्गत मथुरानगर मजरे मिरकापुर में होलिका दहन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है ।इस बार किसी प्रकार का विवाद न हो, इसको लेकर प्रशासन पहले से ही सख्त है । ज्ञात हो कि दरियाबाद कोतवाली के मथुरानगर मजरे मिरकापुर में रेशमा पत्नी हनोमान के दरवाजे पर वर्षों …

बाराबंकी। सोमवार को दरियाबाद कोतवाली अंतर्गत मथुरानगर मजरे मिरकापुर में होलिका दहन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है ।इस बार किसी प्रकार का विवाद न हो, इसको लेकर प्रशासन पहले से ही सख्त है ।

ज्ञात हो कि दरियाबाद कोतवाली के मथुरानगर मजरे मिरकापुर में रेशमा पत्नी हनोमान के दरवाजे पर वर्षों से होलिका दहन होता है । जिसको लेकर ग्रामीण व रेशमा के बीच विवाद हो जाता है । होलिका दहन स्थल व पर्व शांतिपूर्वक बीते जिसको लेकर सोमवार को रामसनेहीघाट के तेज तर्रार तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने विवादित स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की । व लोगो से होली के बाद इस विवाद को जड़ से खत्म करने की बात कही है ।

ग्रामीणों से शांतिपूर्ण होलिका दहन करे और किसी भी प्रकार का हुड़दंग ना करने और आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की । तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया की इस विवाद को होली के बाद जड़ से खत्म किया जाएगा हल्का लेखपाल को ग्राम भूमि समिति से होलिका दहन स्थल चिन्हित करने की बात कही है ।ताकि ग्रामीणों में आपसी भाईचारा बना रहे व दशकों पुराना विवाद समाप्त हो । इस मौके पर कानूनगो श्री निवास लेखपाल चंद्र भानु तिवारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

पढ़ें-मंत्री हरदीप सिंह डंग ने ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया अवलोकन

संबंधित समाचार