हल्द्वानी: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी,अमृत विचार। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने कहा था कि बीती 11 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी बेटी …
हल्द्वानी,अमृत विचार। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने कहा था कि बीती 11 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी बेटी घर से लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने हल्द्वानी-चोरगलिया रोड से किशोरी को बरामद कर लिया। साथ ही जवाहर नगर निवासी दीपक को गिरफ्तार किया।
किशोरी ने बताया कि दीपक जबरन उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दीपक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
