रामनगर: युवती के अपहरण का आरोप लगाया
रामनगर , अमृत विचार। एक पिता ने शादीशुदा एक व्यक्ति पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सोमवार को ग्राम पटरानी निवासी एक व्यक्ति …
रामनगर , अमृत विचार। एक पिता ने शादीशुदा एक व्यक्ति पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
सोमवार को ग्राम पटरानी निवासी एक व्यक्ति ने अमिता लोहनी को शिकायती पत्र और पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की उम्र 20 वर्ष है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को उसकी पुत्री को उसी गांव का रहने वाला ललित कुमार बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
आरोपी उसकी पुत्री का मानसिक और शारीरिक शोषण कर सकता है। अमिता लोहनी ने मामले को गंभीर बताते हुए कोतवाल अरुण कुमार और मालधन चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद्र से आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर युवती को वापस लाने की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
