बहराइच: मुकदमे में सुलह को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो गिरफ्तार
बहराइच। पयागपुर के भिंगुरी गांव निवासी ग्रामीण थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर सोमवार शाम को मारपीट करने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पयागपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया ने बताया कि भिंगुरी गांव निवासी ग्रामीण और त्रिलोकी के विरुद्ध थाने में मारपीट और धमकी …
बहराइच। पयागपुर के भिंगुरी गांव निवासी ग्रामीण थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर सोमवार शाम को मारपीट करने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पयागपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया ने बताया कि भिंगुरी गांव निवासी ग्रामीण और त्रिलोकी के विरुद्ध थाने में मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। सोमवार शाम को दोनों पक्ष मुकदमे में सुलह के लिए वार्ता कर रहे थे। तभी विवाद शुरू हो गया।
दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र ने उप निरीक्षक गजेंद्र पांडेय और प्रभुनाथ तिवारी की टीम को गांव भेजा। पुलिस ने भिंगुरी गांव निवासी महेश कुमार उर्फ अमित पुत्र कृष्ण कुमार और त्रिलोकी पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: वाराणसी: रंगभरी एकादशी पर श्मशान में चिता की राख से खेली गई होली, उल्लास में डूबे शिवभक्त
