आज का राशिफल। 15 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज जॉब में आपको काफी मानसिक श्रम करना पड़ेगा। दवाइयों पर आपका धन खर्च हो सकता है। घर को लेकर काफी परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होगा। नए काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। बुद्धिमान लोगों की संगत लाभकारी होगी। वृष आज प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार की …

मेष

आज जॉब में आपको काफी मानसिक श्रम करना पड़ेगा। दवाइयों पर आपका धन खर्च हो सकता है। घर को लेकर काफी परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होगा। नए काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। बुद्धिमान लोगों की संगत लाभकारी होगी।

वृष

आज प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों से आज थोड़ा मुक्त रहेंगे। प्रबंधन संबंधी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन

आज आपके संपर्को का दायरा बढ़ेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप बदलाव कर सकते हैं। स्वतंत्र व्यवसाय करना चाह रहे हैं तो आपको लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच बढ़ियां तालमेल रहेगा। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

कर्क

आज आप कुछ नया जानने को उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव कम होने से प्रसन्न रहेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आपके व्यवहार में नरमी रहेगी।

सिंह

आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रहेगी। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। मन में अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कन्या

आज परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। नई जॉब आपको मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। शरीर में चुस्ती-फुर्ती रहेगी। व्यवसाय में साझेदारी कर रहे हैं तो आपको लीगल मामलों की सलाह भी अवश्य लेनी चाहिए

तुला

आज आपकी आय में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है। आपके व्यवहार से लोग आनन्दित रहेंगे। विदेशी संबंधों से आपको लाभ होगा। ऐश्वर्य के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं। पारिवारिक सुख बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

धनु

आज कला और संगीत से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। निजी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आज किसी से बहस न करें। नकारात्मक लोगों की संगत के कारण आपका दिन खराब हो सकता है। मित्रों से झगड़ा होने की आशंका है।

मकर

आज धार्मिक कार्यक्रमों में आप शामिल हो सकते हैं। बिजनेस में अचानक बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन पर आप धन खर्च करेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। रुका हुआ कार्य होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में नए मेहमान आ सकते हैं।

कुंभ

आज किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से आपको जॉब के बढ़ियां अवसर मिल सकते हैं। ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। आपका पूरा फोकस आज काम के प्रति रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।

मीन

आज जॉब में आपको अतिरिक्त अधिकार मिल सकते हैं। आपकी आय में अतिरिक्त वृद्धि होगी। इन्टरनेट का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। पारिवारिक सदस्यों से किसी कारण नाराजगी हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा।