आगरा: सड़क हादसे में बुलेट और टेंपो की हुई टक्कर, दो की मौत
आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में देर शाम सड़क हादसे में बुलेट का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो से टकरा गई। सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक-युवती को घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज के चलते दोनों की मौत हो गई। बता दें कि पवन पुत्र सतीश कुमार निवासी नगला …
आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में देर शाम सड़क हादसे में बुलेट का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो से टकरा गई। सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक-युवती को घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज के चलते दोनों की मौत हो गई।
बता दें कि पवन पुत्र सतीश कुमार निवासी नगला अजीता सेक्टर चार और प्रिया पुत्री पीयूस कुमार पांडेय निवासी नगला अजीता बुलेट पर सेंट्रल पार्क की तरफ से आ रहे थे। तभी मयूर टेंट के सामने उनकी बाइक फिसल गई।
बाइक टेंपो से टकरा गई। बाइक सवार युवक-युवती को पुलिस ने पास में स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान युवक-युवती की मौत हो गई।
पढ़ें-योगी सरकार में संजय निषाद बनना चाहते हैं डिप्टी सीएम, कहा- चुनाव के दौरान बहुत मेहनत की है
