बाराबंकी: 20 साल के युवक ने तीन हजार स्क्वायर फीट में बनाई सीएम योगी की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। तहसील क्षेत्र सफदरगंज के रहने वाले एक होनहार व चित्र कला में निपुण युवक ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की 3000 स्क्वायर फीट में एक मनमोहक पेंटिंग तैयार की है। जिसे देखने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सफदरगंज कस्बे के नेता जी श्याम यादव इंटर …

बाराबंकी। तहसील क्षेत्र सफदरगंज के रहने वाले एक होनहार व चित्र कला में निपुण युवक ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की 3000 स्क्वायर फीट में एक मनमोहक पेंटिंग तैयार की है। जिसे देखने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

सफदरगंज कस्बे के नेता जी श्याम यादव इंटर कॉलेज के प्रांगण में ग्राम उधौलिया के रहने वाले सुमित कुमार पुत्र सर्वेश कुमार ने योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर उनकी हंसती हुई मनमोहक तस्वीर बनायी है। जिसका क्षेत्रफल एरिया 3000 स्क्वायर फिट में है। इतने बड़े क्षेत्र में पेंटिंग बनाने के लिए सुमित को 3 से 4 दिनों का समय लगा।

इस दौरान उन्हें देर रात तक काम करना पड़ा। 4 दिन बाद पेंटिंग के पूरे आकार लेने पर विद्यालय व क्षेत्र के बहुत से लोगों ने मौके पर पहुंचकर वह फोन के माध्यम से सुमित को बधाई दी। वहीं इस प्रशंसनीय कार्य से प्रभावित होकर जनपद के जिला अधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह व भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सुमित को पुरस्कृत भी किया है।

पढ़ें- भारत के साथ पर सीमा व्यापार के लिए मुद्रा परिवर्तन सुविधा पर विचार कर रहा म्यांमार

संबंधित समाचार