यूपी सरकार ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को किया टैक्स फ्री, लेकिन पूरे दाम वसूल रहे अयोध्या के टाकीज, दर्शकों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूरे देश मे द कश्मीर फाइल्स मूवी को लेकर एक माहौल बना हुआ है। जिसको देखते हुए यूपी सरकार की ओर से फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई है लेकिन यहां सिनेमा घर और प्रशासन को जानकारी तक नहीं है। इसी को लेकर मंगलवार को फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने खूब …

अयोध्या। पूरे देश मे द कश्मीर फाइल्स मूवी को लेकर एक माहौल बना हुआ है। जिसको देखते हुए यूपी सरकार की ओर से फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई है लेकिन यहां सिनेमा घर और प्रशासन को जानकारी तक नहीं है। इसी को लेकर मंगलवार को फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने खूब हंगामा किया। दर्शकों ने बताया अयोध्या सिटी के एक मात्र सिनेमाघर के मालिक ने टिकट का दाम कम नही किया।

पैराडाइज डीडी फ्लैक्स में लगी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के टिकट मंगलवार को पुराने रेट पर बेचे जा रहे थे वह भी तब जब सोमवार शाम मुख्यमंत्री ने खुद ट्विट कर फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की थी। सिनेमा हॉल मालिक ने बड़ी ही होशियारी से टिकट काउंटर पर 15 तारीख होने के बावजूद 14 तारीख का पम्पलेट चिपकाकर विंडो से ही महंगे दामों पर टिकट बेचकर खूब पैसा बनाया।

फिल्म देखने गए युवराज का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया जिससे अगर कोई फोटो या वीडियो वायरल भी हो तो उसमें 14 तारीख दिखे और वह गलत भी साबित न हो। हैरानी की बात तो यह है कि जब इस संबंध में मनोरंजन कर अधिकारी से जानकारी की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी जानकारी से साफ साफ इंकार कर दिया।

डीएम कार्यालय को भी मुख्यमंत्री द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की जानकारी नही है। जिला अधिकारी कार्यालय की मानें तो अभी तक ऐसा कोई शासनादेश नही मिला है। वहीं एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि फिल्म टैक्स फ्री की गई है लेकिन अधिकृत आदेश अभी नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: नाबालिग को घर बुलाकर युवक ने खिलाया जहर, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार