न्यूजीलैंड यूक्रेन के 4000 शरणार्थियों को देगा विशेष वीजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की सरकार ने कहा है कि वह यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर वहां से पलायन करने वाले यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए 4,000 विशेष वीजा जारी करेगी। यह वीजा उन लोगों को दी जाएगी, जिनके परिवार का कोई सदस्य न्यूजीलैंड में है। न्यूजीलैंड के आव्रजन मंत्री क्रिस फाफोई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय …

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की सरकार ने कहा है कि वह यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर वहां से पलायन करने वाले यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए 4,000 विशेष वीजा जारी करेगी। यह वीजा उन लोगों को दी जाएगी, जिनके परिवार का कोई सदस्य न्यूजीलैंड में है। न्यूजीलैंड के आव्रजन मंत्री क्रिस फाफोई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहायता प्रयासों में मदद करने के लिए दशकों से यह उनके देश की सबसे बड़ी विशेष वीजा श्रेणी है।

उन्होंने ने कहा, “लोगों को मौजूदा संघर्ष से बचने में मदद करने और युद्ध समाप्त होने पर घर लौटने की उम्मीद में यहां आकर शरण लेने में मदद करने के लिए यह दो साल का वीजा है।” इस योजना के तहत, “एक वर्ष के लिए न्यूजीलैंड में अनुमानित 1,600 यूक्रेनी मूल के नागरिकों और निवासियों को विशेष वीजा के लिए परिवार के सदस्यों को रखने की अनुमति दी जाएगी। इसके तहत वे मेजबान देश में काम करने में सक्षम होंगे।”

इस योजना में यूक्रेन में रह रहे लोगों के रिश्तेदारों में माता-पिता, दादा-दादी और उनके वयस्क भाई-बहन या वयस्क बच्चे और उनके तत्काल परिवार सदस्य शामिल हैं, जो यूक्रेन से पलायन कर गए हैं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से 20.80 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से पलायन करने पर मंजूर हुए हैं।

संबंधित समाचार