काशीपुर: घर से निकली नाबालिग छात्रा लापता, परिजन ने पुलिस से लगाई गुहार
काशीपुर, अमृत विचार। घर से स्कूल के काम के लिए निकली नाबालिग छात्रा लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रतापपुर निवासी जसवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 13 मार्च को उसकी 15 वर्षीय पुत्री मनदीप कौर स्कूल के काम …
काशीपुर, अमृत विचार। घर से स्कूल के काम के लिए निकली नाबालिग छात्रा लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रतापपुर निवासी जसवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 13 मार्च को उसकी 15 वर्षीय पुत्री मनदीप कौर स्कूल के काम के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। कई रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।
