सीतापुर: पुलिस चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ दो गिरफ्तार
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान थाना रामकोट के ओबरी निवासी अभियुक्त जलालउद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तंमचा, एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद की …
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान थाना रामकोट के ओबरी निवासी अभियुक्त जलालउद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तंमचा, एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद की है।
इसी तरह रामपुर मथुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाराबंकी जिले के गुलहरिया बरेठी निवासी रंजीत कश्यप को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक अदद तंमचा व एक कारतूस 315 बोर पुलिस ने बरामद की है।
यह भी पढ़ें:-खटीमा: अल्मोड़ा के टैक्सी स्वामी देवेंद्र बिष्ट की हत्या निकली हिट एंड रन, आरोपी गिरफ्तार
