हरदोई: तमंचे से गोली मारकर शख्स ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अवसाद से ग्रसित युवक ने घर के अंदर तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ बबलू 40 वर्ष पुत्र राम स्वरूप ने मंगलवार दोपहर तीन बजे अपने घर …

हरदोई। अवसाद से ग्रसित युवक ने घर के अंदर तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ बबलू 40 वर्ष पुत्र राम स्वरूप ने मंगलवार दोपहर तीन बजे अपने घर मे नाजायज तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजनो ने देखा तो शव खून से लथपथ पड़ा था।

आनन फानन निजी वाहन से सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मृतक के पुत्र विपनेश कुमार ने  तहरीर दी।मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा बेटा विपनेश 20 वर्ष पुत्री नेहा 18 वर्ष छोटा बेटा अश्वनी 14 वर्ष व पत्नी संगीता है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें; लखनऊ: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट के आए फैसले का मुस्लिम महिला पर्सनल ला बोर्ड की अध्यक्ष ने किया स्वागत, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार