बांदा: सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, जिंदा जला युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के रेवड़ी पारा गांव में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 40 साल का युवक रामजस जल गया। घरवालों ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने बताया की पिता घर में थे। तभी रात 9 …

बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के रेवड़ी पारा गांव में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 40 साल का युवक रामजस जल गया। घरवालों ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे ने बताया की पिता घर में थे। तभी रात 9 बजे अचानक सिलेंडर फट गया,जिससे ये उस आग में झुलस गए,इनको हम लोग आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आए यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतक रामजस के साले नाथू प्रसाद ने बताया की गैस सिलेंडर फट गया था।जिसकी आग बुझाते वक्त ये जल गए।जिससे इनकी मौत हो गई।वहीं मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्ची का रो रो कर बुरा हाल है।

वहीं, डॉक्टर प्रदीप ने बताया की रामजस उम्र 45 साल के व्यक्ति जो कमासिन के रहने वाले थे। मृत अववस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पढ़ें- बरेली: दोहना रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मिला ताला पड़ा हुआ संदिग्ध बक्सा, खोल कर देखने पर चौंके अफसर

संबंधित समाचार