महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शंकरराव कोल्हे का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शंकरराव कोल्हे का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बुधवार को नासिक में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोल्हे 93 वर्ष के थे। उन्होंने 1989 और 1993 के बीच कृषि, सहकारिता, राजस्व और परिवहन मंत्री के रूप में सेवाएं दी। वह एक सहकारी चीनी कारखाने और …

पुणे। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शंकरराव कोल्हे का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बुधवार को नासिक में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोल्हे 93 वर्ष के थे। उन्होंने 1989 और 1993 के बीच कृषि, सहकारिता, राजस्व और परिवहन मंत्री के रूप में सेवाएं दी। वह एक सहकारी चीनी कारखाने और संजीवनी समूह के संस्थापक थे।

कोल्हे ने राज्य सरकार की विभिन्न प्रमुख समितियों में भी काम किया। सहकारी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2017 में वसंतदादा चीनी संस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया गया था। कोल्हे के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कोल्हे के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि कोल्हे ने दुनिया भर में यात्रा करके अपने अनुभवों से चीनी क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया।

ये भी पढ़ें-

चुनावी राजनीति पर सोशल मीडिया कंपनियों के ‘सुनियोजित प्रभाव’ पर विराम लगाया जाए: सोनिया गांधी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म