गोरखपुर: कार्यवाहक सीएम योगी की अगुवाई में इस बार खास होगा होली का जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के दूसरे संस्करण की औपचारिक शुरुआत करने से पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी हर साल की तरह अपने गृहनगर गोरखपुर में रंगों के त्योहार को पूरे विधि विधान से मनायेंगे। कार्यवाहक सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे में बुधवार देर शाम गोरखपुर पहुंचेंगे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ स्थानीय …

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के दूसरे संस्करण की औपचारिक शुरुआत करने से पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी हर साल की तरह अपने गृहनगर गोरखपुर में रंगों के त्योहार को पूरे विधि विधान से मनायेंगे।

कार्यवाहक सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे में बुधवार देर शाम गोरखपुर पहुंचेंगे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ स्थानीय पदाधिकारियों और करीबी लोगों से मेल मुलाकात करेंगे।

वह गुरुवार यानी 17 मार्च को होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे और 19 मार्च को होली के पर्व पर निकलवे वाले पारम्परिक जूलूस का नेतृत्व करेंगे।

होली जूलूस 19 मार्च को स्थानीय घंटाघर से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेगा जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए लगभग आठ घंटे की यात्रा तय करने के बाद शिवावतारी बाबा गोरखनाथ के मंदिर पर समाप्त होगा।

गोरखपुर में इस बार होली विशेष है इसलिए प्रशासन ने भी विशेष तैयारी कर रखी है। इस मौके पर व्यवस्था में लगे जिम्मेदार अधिकारियों के अवकाश भी रद्द कर दिये गये है। नगर निगम और बिजली विभाग ने रूट के मार्गों पर लटकते हुए तारों एवं टूटी फूटी सडकों के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि होली के बाद योगी सरकार के दूसरे संस्करण का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में भव्य तरीके से मनाये जाने की योजना है जिसकी तारीख का ऐलान जल्द ही किये जाने की संभावना है।

पढ़ें- Russia Ukraine War : रूस से रियायती दर पर भारत ले रहा है कच्चा तेल, अमेरिका की नजर में नहीं है प्रतिबंधों का उल्लंघन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज