ओडिशा विधानसभा का 25 मार्च से शुरू बजट सत्र, हर दिन पांच घंटे होगा कामकाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का 25 मार्च से शुरू हो रहा बजट सत्र एक दिन में पांच घंटे चलेगा और इसे दो भागों में विभाजित किया जाएगा। विधानसभ अध्यक्ष एसएन पात्रो ने यह जानकारी दी। इस संबंध में फैसला मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक में लिया गया। बजट सत्र 31 मार्च तक जारी रहेगा। पात्रो ने …

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का 25 मार्च से शुरू हो रहा बजट सत्र एक दिन में पांच घंटे चलेगा और इसे दो भागों में विभाजित किया जाएगा। विधानसभ अध्यक्ष एसएन पात्रो ने यह जानकारी दी। इस संबंध में फैसला मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक में लिया गया। बजट सत्र 31 मार्च तक जारी रहेगा।

पात्रो ने पत्रकारों से कहा कि सदन सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे और फिर शाम चार बजे से शाम छह बजे तक पांच घंटों के लिए चलेगा। इस दौरान कोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंघ मिश्रा ने विधानसभा के भीतर पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति देने की मांग उठाई लेकिन दिशा-निर्देशों के तहत सदस्यों के बीच सामाजिक दूरी का नियम बनाए रखने के लिए इस मांग को ठुकरा दिया गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि सत्र शुरू होने से पहले सभी मंत्रियों, विधायकों और विधानसभा कर्मियों की कोविड-19 जांच की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें-

राज्यसभा में कैंसर के बढ़ते प्रकोप पर सदस्यों ने जताई चिंता, रोकथाम के उपाय की उठी मांग

संबंधित समाचार