भगवंत मान को पीएम ने दी बधाई, कहा- साथ मिलकर करेंगे पंजाब का विकास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बधाई दी साथ ही आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए उनकी सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि पंजाब …

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बधाई दी साथ ही आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए उनकी सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भगवंत मान को बहुत बधाइयां। साथ ही लिखा कि पंजाब के विकास और राज्य की जनता के कल्याण के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।

बताते चलें कि आप नेता भगवंत मान ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ मान ने ही शपथ ली।

यह भी पढ़ें-

कार के इंजन को पानी से बचाव के लिए स्पेशल ‘कवर’ मुहैया कराएगी मारुति 

संबंधित समाचार