राजस्थान: स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपर। राजस्थान में जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारी के …

जयपर। राजस्थान में जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता द्वारा स्कूल संचालक पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ दसवीं की छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज करवाया गया है। जांच अधिकारी और सहायक पुलिस उपायुक्त हरिशंकर ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक को 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हरिशंकर के मुताबिक, परिजनों ने पीड़िता के दो महीने की गर्भवती होने का दावा किया है, जिसके मद्देनजर उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354, 354 (डी) 506, 376 (2) (एन), 376 (3) और पॉक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पड़ें-

हिजाब फैसला: उडुपी की याचिकाकर्ताएं एवं शिवमोगा में मुस्लिम लड़कियां कक्षाओं में नहीं गईं

 

 

संबंधित समाचार