सीतापुर पहुंचे अखिलेश यादव, यूपी चुनाव में हार को बताया सपा की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। आज सीतापुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा नेता नरेन्द्र वर्मा के बड़े भाई महेन्द्र वर्मा के शांति पाठ में शामिल हुए थे। जिले में आकर उन्होंने पहली बार मीडिया से समाजवादी पार्टी की हार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नैतिक जीत …

सीतापुर। आज सीतापुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा नेता नरेन्द्र वर्मा के बड़े भाई महेन्द्र वर्मा के शांति पाठ में शामिल हुए थे। जिले में आकर उन्होंने पहली बार मीडिया से समाजवादी पार्टी की हार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नैतिक जीत हुई है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जनता के सहयोग और सपा के कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाजवादी पार्टी बढ़ रही है और BJP घटी है। वोट का प्रतिशत और सीटें दोनों बढ़ी हैं।

एक बार फिर सपा अध्यक्ष ने महंगाई के मुद्दे पर बात की और कहा कि जो बुनियादी सवाल थे वो आज भी हैं, BJP को हल निकालना होगा कि महंगाई कम कैसे हो।

पढ़ें- राजस्थान: स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

संबंधित समाचार