अयोध्या: लाखों बच्चों को दी जाएगी दो बूंद जिंदगी की, पल्स पोलियो रैली को CMO ने दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। 20 मार्च से आरंभ हो रहे अभियान के लिए पल्स पोलियो रैली को सीएमओ व बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को पूरे जनपद में बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी और सोमवार से टीम घर-घर जाकर खुराक बच्चों को पिलाएंगी। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि अभियान में कुल …

अयोध्या। 20 मार्च से आरंभ हो रहे अभियान के लिए पल्स पोलियो रैली को सीएमओ व बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को पूरे जनपद में बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी और सोमवार से टीम घर-घर जाकर खुराक बच्चों को पिलाएंगी।

सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि अभियान में कुल लक्षित 3,26,047 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। लक्षित बच्चों में ग्रामीण क्षेत्रों में 3,02,001 व शहरी क्षेत्र में 24,046 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 1271 बूथ, 836 घर-घर टीम, 57 ट्रांजिट टीम और 35 मोबाइल टीम जनपद के लक्षित कुल 4,64,386 घरों में भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाएगी।

पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान में बच्चों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पुलिस लाइन्स से रैली निकाली गई। रैली मैं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आर के देव, सीडीपीओ अर्बन मीनाक्षी पांडे, अर्बन नोडल डॉ आर एम शुक्ला के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बीएसए संतोष देव पांडे ने भी सभी जनपद वासियों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।

पढ़ें-राजस्थान: स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

संबंधित समाचार