अयोध्या: 2 हजार से अधिक स्थानों पर आज होगा होलिका दहन
अयोध्या। जिले में होली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गुरुवार को दो हजार से भी अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। बुधवार को युवाओं की टोलियां होलिका दहन स्थलों को सजाने-संवारने के काम में जुटी रहीं। डीजे की धुन पर नाचने को बेचैन युवाओं में खासा उत्साह दिखाई पड़ रहा है। शहर ही …
अयोध्या। जिले में होली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गुरुवार को दो हजार से भी अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। बुधवार को युवाओं की टोलियां होलिका दहन स्थलों को सजाने-संवारने के काम में जुटी रहीं। डीजे की धुन पर नाचने को बेचैन युवाओं में खासा उत्साह दिखाई पड़ रहा है। शहर ही नहीं ग्रामीण इलकों में भी होली की खुमारी छाई हुई है। लोगों की खरीदारी भी जोर-शोर से चल रही है।
बच्चों में पिचकारी खरीदने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार मार्केट में पिचकारियां कम ही आई हैं। 40 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की पिचकारियां बाजार में उपलब्ध हैं। साथ ही मोदी और योगी मुखौटा भी युवाओं को क्रेजी कर रख रखा है। कैरेक्टर पिचकारियां बच्चों को अधिक भा रही हैं।
स्पाइडरमैन, छोटा भीम व बंदूक वाली पिचकारी की मांग अधिक है। शहर में रिकाबगंज हनुमानगढ़ी, नाका, चौक, साहबगंज, नियावां, मकबरा, फतेहगंज, देवकाली समेत अन्य स्थानों पर रंग व अबीर-गुलाल की दुकानें सजी हैं। खुला अबीर 50 रुपये पाव व सील बंद 50 रुपये में 100 ग्राम बिक रहा है। नाका के कृष्णा ने बताया कि अबीर-गुलाल पिछली बार की अपेक्षा अधिक महंगे हैं। रेडीमेड गुझिया, पापड़ व चिप्स के खरीदार बाजार में खूब उमड़े।
पढ़ें-सीतापुर जाते समय अखिलेश की गाड़ी के सामने आया सांड़, वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर कसा तंज
