हल्द्वानी: होली पर पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में दौड़ेंगी रोडवेज की 388 बसें
हल्द्वानी, अमृत विचार। होली को लेकर यात्रियों की रोडवेज की तैयारी पूरी हो गई है। परिवहन निगम पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों समेत 18 क्षेत्रों में 388 बसों का संचालन कर रहा है। इसमें सबसे अधिक सेवायें दिल्ली के यात्रियों को दी जा रही है। हालांकि इसके बाद भी यात्रियों की डिपो में सीट पाने को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। होली को लेकर यात्रियों की रोडवेज की तैयारी पूरी हो गई है। परिवहन निगम पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों समेत 18 क्षेत्रों में 388 बसों का संचालन कर रहा है। इसमें सबसे अधिक सेवायें दिल्ली के यात्रियों को दी जा रही है। हालांकि इसके बाद भी यात्रियों की डिपो में सीट पाने को मारामारी देखने को मिल रही है।
परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने सभी डिपो प्रबंधकों को होली पर तैयारी पूरी करने के निर्देश जारी किए थे। इसके तहत यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। दिल्ली रूट पर यात्रियों की अधिक संख्या रहती है। ऐसे में लोग बसों में सीट पाने को मारामारी करते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए अत्यधिक बसें दिल्ली रूट के लिए निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा होली पर अतिरिक्त सेवाएं देने वाले रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक कर्मचारी को प्रोत्साहन राशि के तौर पर प्रबंधन की ओर से 1000 रुपये दिए जाएंगे।
डिपो कुल सेवाएं
पर्वतीय 08, ग्रामीण 82, हरिद्वार 29, कोटद्वार 30, ऋषिकेश 37, रूड़की 24, श्रीनगर 04, ,अल्मोड़ा 10
भवाली 05, हल्द्वानी 22, काशीपुर 16, काठगोदाम 31, रामनगर 24, रानीखेत 09, रूद्रपुर 19, लोहाघाट 07, पिथौरागढ़ 12, टनकपुर 19 (यह सभी बसें दिल्ली मार्ग की निर्धारित सेवाएं हैं)
