बहराइच: कर्मचारियों और नेताओं ने खेली होली, एक दूसरे को दी बधाई
बहराइच। बुधवार को मेडिकल कालेज, तहसील समेत सभी विभाग में कर्मचारियों ने होली खेलते हुए एक दूसरे को बधाई दी।भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ नेताओं ने भी होली खेली। जिले में बुधवार से सरकारी कार्यालयों में होली की छुट्टी हो गई। इसको देखते हुए मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, तहसील, शिक्षा विभाग में कर्मचारियों ने एक दूसरे …
बहराइच। बुधवार को मेडिकल कालेज, तहसील समेत सभी विभाग में कर्मचारियों ने होली खेलते हुए एक दूसरे को बधाई दी।भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ नेताओं ने भी होली खेली।
जिले में बुधवार से सरकारी कार्यालयों में होली की छुट्टी हो गई। इसको देखते हुए मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, तहसील, शिक्षा विभाग में कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली का पर्व मनाया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण के साथ पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर अबीर गुलाल लगाया। साथ ही रंगों के पर्व की बधाई दी। इस दौरान किसान मोर्चा के जितेंद्र प्रताप सिंह, पवन जायसवाल, रण विजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बरेली: दिव्यांग बच्चों के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली
