बहराइच: पैदल घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर बस स्टॉप के निकट पैदल घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। युवक का पैर कट गया है। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राम सुरेश (30) पुत्र बाबूलाल बुधवार शाम को बस स्टॉप पर सामान खरीद …

बहराइच। पयागपुर बस स्टॉप के निकट पैदल घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। युवक का पैर कट गया है। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राम सुरेश (30) पुत्र बाबूलाल बुधवार शाम को बस स्टॉप पर सामान खरीद रहे थे। रात नौ बजे के आसपास वह बस स्टॉप बाजार से पैदल घर जाने लगे। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक का पैर कट गया। उसे प्राइवेट वाहन की सहायता से मेडिकल कालेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एमरजेंसी विभाग के डॉक्टर के मुताबिक हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें; यूपी में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में चल रहा ‘महामंथन’, कार्यवाहक सीएम योगी के साथ यह बड़े नेता मीटिंग में मौजूद

संबंधित समाचार