आज का राशिफल। 17 मार्च, 2022
मेष आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने में समय लगाएंगे। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। उच्चाधिकारी आपकी बातों और सलाह को काफी महत्व देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अहम पद दिया जा सकता है। वृष आज दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। उच्च …
मेष
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने में समय लगाएंगे। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। उच्चाधिकारी आपकी बातों और सलाह को काफी महत्व देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अहम पद दिया जा सकता है।
वृष
आज दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सरकारी योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। धन को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।
मिथुन
आज आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। करियर में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास और परिश्रम के दम पर आपको बड़ी सफलता मिलेगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा।
कर्क
आज काम की अधिकता ज्यादा रहेगी। लेकिन आपको अपनी दिनचर्या अनुशासित रखनी चाहिए। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
सिंह
आज व्यवसाय में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने विचारों में सरलता बनाए रखें। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय होंगे। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है।
कन्या
नौकरीपेशा लोगों का मन आज काम पर कम दूसरी गतिविधियों पर ज्यादा रहेगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या होगी। प्रेमी जन का दिल न दुखायें। पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दर्द हो सकता है।
तुला
आज घर में रौनक का माहौल रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। आपके संपर्क क्षेत्र का दायरा मजबूत होने की संभावना है। मित्रों के साथ नए स्टार्टअप की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का मजबूती से सामना करेंगे।
वृश्चिक
आज जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतरीन रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा।
धनु
आज कड़वी जबान का प्रयोग करने से बचें। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। दान-पुण्य आदि में आप काफी रुचि लेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव हो सकता है। नकदी की कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
मकर
आज रियल एस्टेट में निवेश को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। घर में मेहमानों के कारण तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर समस्या होगी। शुगर के रोगियों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए । परिवार के लोग आपसे काफी अपेक्षा करेंगे।
कुंभ
आज व्यापार को लेकर बड़े ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको समर्थन देंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। गुस्से में संयमित रहें।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें
