अरशद वारसी ने ‘सर्किट’ के रोल को लेकर किया खुलासा, बोले- सिर्फ संजय दत्त की वजह…
मुंबई। बॉलीवुड में अपनी दमदार कॉमेडी से सबके दिलों पर राज करने वाले एक्टर अरशद वारसी जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में नजर आने वाले हैं। आज कल अरशद फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। अरशद करीब 20 सालों के बाद एक बार फिर खिलाड़ी कुमार के साथ स्क्रीन पर दिखाई …
मुंबई। बॉलीवुड में अपनी दमदार कॉमेडी से सबके दिलों पर राज करने वाले एक्टर अरशद वारसी जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में नजर आने वाले हैं। आज कल अरशद फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।
अरशद करीब 20 सालों के बाद एक बार फिर खिलाड़ी कुमार के साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे। हाल ही में एक बातचीत में अरशद ने अक्षय के साथ काम करने के एक्सपेरिएंस, मुन्नाभाई एमबीबीएस के अपने ‘सर्किट’ के रोल को लेकर बात की।
अक्षय कुमार के साथ काम को लेकर कहा यह
उन्होंने कहा, ‘वो एक अलग सिनेमा था, एक अलग कहानी थी। मैं तो ये मानना चाहूंगा कि मैंने उनके (अक्षय) के साथ कभी काम नहीं किया और ये हमारी पहली फिल्म है। वो फिल्म तो इच्छाधारी नाग- नागिन की कहानी थी।’
एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं सच में उन्हें पसंद करता हूं। मैं उन्हें सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह जानता हूं। उनके पास बहुत कुछ है, लेकिन फिर भी हमेशा दूसरों को समझते हैं। जब आप उनसे मिलते हैं तो आप समझ पाते हैं कि असल में वो कौन हैं। अरशद ने कहा कि, वो एक अच्छे दोस्त हैं, साफ दिल वाला, जो सबसे जरूरी है। शायद ये भी एक वजह है कि लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं और वो भी अच्छा काम करते चले जा रहे हैं।’
सर्किट था एक स्टूपिड रोल
सर्किट के रोल को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने मुन्ना भाई की, क्योंकि उसमें संजय दत्त मेन किरदार में थे। वरना तो राजकुमार हिरानी जानते थे कि सर्किट एक स्टूपिड रोल है। ये सच में पेपर पर है, वो कुछ नहीं था। मकरंद देशपांडे तक ने भी सर्किट के रोल के लिए इनकार कर दिया था।’
ऐसे चुनते हैं रोल
अरशद ने कहा, ‘मैं किसी भी कहानी को दर्शक की तरह सुनता हूं। मैं ये सोचकर सुनूंगा कि क्या मैं देखना चाहता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं? ये कोई भी शैली हो सकती है, कुछ भी हो सकती है, लेकिन यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिसे दर्शक देखना चाहें।
पढ़ें-इस मंदिर में देवता की नहीं असुर की होती है पूजा, प्रसाद में बनती है नमकीन खीर
