कानपुर : 1742 स्थानों पर होगा होलिका दहन का आयोजन, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। होलिका दहन पर कानपुर देहात में आज 1742 स्थानों आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अधिकारियों ने होलिका दहन से जोड़ी व्यवस्थाओं पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया है। पुलिस विभाग ने भी सभी स्थान पर सुरक्षा को लेकर संबंधित थानों व चौकियों को सतर्क रहने के साथ-साथ संदिग्धों पर …

कानपुर। होलिका दहन पर कानपुर देहात में आज 1742 स्थानों आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अधिकारियों ने होलिका दहन से जोड़ी व्यवस्थाओं पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया है।

पुलिस विभाग ने भी सभी स्थान पर सुरक्षा को लेकर संबंधित थानों व चौकियों को सतर्क रहने के साथ-साथ संदिग्धों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना करी है।समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत 7388074008, 8543834008, 8429312005 फोन नंबर पर संपर्क कर जानकारी दें। शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से तत्काल प्रभाव से शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा।

एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य, सफाई, बिजली, पेयजल सहित सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए गए थे। जिन्हें अधिकारियों की देखरेख में पूरा कर लिया गया है।

पढ़ें- इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने होली के मद्देनजर जुमे की नमाज का वक्त बदला

संबंधित समाचार