UPTET 2021 Result : जल्द जारी होगा यूपीटीईटी का रिजल्ट, यहां चेक करें अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) किसी भी समय रिजल्ट (UPTET Result 2021) जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित नहीं की है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) किसी भी समय रिजल्ट (UPTET Result 2021) जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित नहीं की है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी कर सकता है।

गौरतलब है कि यूपीटीईटी का रिजल्ट 25 फरवरी (UPTET Result 2021 date) को जारी किया जाना था, लेकिन प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते इस पर रोक लगा दी गई थी। अब 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का नतीजे आने के बाद यूपीटीईटी का रिजल्ट (UPTET Result 2021 date) जल्दी आने की उम्मीद है।

फिलहाल किसी भी समय नतीजों को लेकर अपडेट आ सकती है। ऐसे उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करते रहना चाहिए। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर एवं पासवर्ड समेत अन्य क्रेडेंशियल की मदद से नतीजे देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें:-एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप में भारत की अगुआई करेंगी सलीमा टेटे

संबंधित समाचार